बच्चे ने गलती से नाली में गिराए 100 रुपए, अनजान ने ऐसे की मदद

 श्रीलंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अनजान शख्स रास्ते से जा रहे बच्चे की मदद करता है। यहां एक बच्चा गलती से उसके पास रखे 100 रुपए नाली में गिरा देता है।

Share this Video

वीडियो डेस्क। श्रीलंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अनजान शख्स रास्ते से जा रहे बच्चे की मदद करता है। यहां एक बच्चा गलती से उसके पास रखे 100 रुपए नाली में गिरा देता है। वह उन पैसों को निकालने की कोशिश भी करता है। लेकिन असफल रहता है। ऐसे में वो दुखी मन से आगे बढ़ने लगता है। इसी बीच एक बाइक सवार उसके पास रुकता है और उसे 100 रुपए देकर वहां से चला जाता है। इस विडियो को Nibraz Ramzan नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वो विडियो के कैप्शन में लिखते हैं, ‘यह सब मेरे स्टोर के सामने हुआ। एक बच्चा क्रिकेट किट बैग टांगकर जा रहा था। वो गलती से 100 रुपये नाली में गिरा देता है। एक बाइक सवार उसे यह सब करते देख लेता है। वो बच्चे के पास आता है और अपनी जेब से 100 रुपए निकालकर उसे दे देता है।

Related Video