सियासी घमासान के बीच लोक कलाकारों के साथ थिरकीं ममता बनर्जी, सामने आया डांस का VIDEO

वीडियो डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। (West Bengal Assembly Elections 2021) बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बीजेपी ने यहां अपनी मजबूत सक्रियता दिखाई है। इसी बीच ममता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक संगीत कार्यक्रम में हल्के-फुल्के अंदाज में भी नजर आईं। लोक कलाकारों के इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी जानी-मानी संथाली नृत्यांगना बसंती हेम्ब्रम के साथ डांस करती दिखाई दीं। कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कई लोक कलाकारों को सम्मानित किया, जिसमें संगीतकार, गायक और नृत्य कलाकार शामिल थे।  कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने संथाली डांसर बसंती हेम्ब्रम को भी सम्मानित किया और उनके साथ डांस करती दिखीं। हेम्ब्रम उन्हें डांस स्टेप्स दिखाती नजर आईं। 

/ Updated: Dec 24 2020, 04:41 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email