पीएम ने कहा-मैं अब एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार थम गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी दिन हरियाणा के रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान जा रहे भारत की नदियों के पानी का मुद्दा उठाया।

/ Updated: Oct 19 2019, 08:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

चंडीगढ़. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार थम गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरी दिन हरियाणा के रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान जा रहे भारत की नदियों के पानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भारत के किसानों के हिस्से का पानी पाकिस्तान जाता रहा। कांग्रेस की सरकारें इसे देखती रहीं। लेकिन वे एक बूंद भी पानी पाकिस्तान नहीं जाने देंगे।