आत्मनिर्भर भारत बनाने का 'मोदी मंत्र', वीडियो में सुने मन की बात में क्या बोले पीएम

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 68वीं बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया।  पीएम  ने कहा कि कोरोना के दौर में घर में रहते हुए उत्सव मनाए जा रहे हैं। लोग अपना और लोगों का ध्यान रखते हुए अपना काम कर रहे हैं। जिस तरह का संयम देखा जा रहा है, वह अभूतपूर्व है। गणेशोत्सव ऑनलाइन मनाया जा रहा है। इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई हैं। साथ ही कहा कि कोरोना काल में देश कई मोर्चों पर एकसाथ लड़ रहा है। यह भी ख्याल आता है कि घर में रहने वाले बच्चों का समय कैसे बीतता होगा? मैंने कहीं पढ़ा कि खिलौने के संबंध में रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि खिलौना वही अच्छा होता है जो अधूरा हो। बच्चे उसे खेल-खेल में तैयार करें। ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ रुपए की है, लेकिन भारत की इसमें हिस्सेदारी काफी कम है।  पीएम ने खिलौना इंडस्ट्री से आह्वान किया के वे आगे आएं और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। वीडियो में सुने पीएम के मन की बात। 
 
/ Updated: Aug 30 2020, 02:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email