Video: कहीं बंटे लड्डू, कहीं दिखा डांस... देखें द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने का जश्न

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का घर ओडिशा के रायरंगपुर में है। यहां आदिवासी कलाकर ढोल-नगाड़े बजाकर डांस कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर जुटे हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे।

Share this Video

वीडियो डेस्क। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। यशवंत सिन्हा और द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति की रेस में हैं। द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। ऐसे में ओडिशा में जश्न शुरू हो गया। उनके पैतृक गांव में लोग जश्न मना रहे हैं। कई वीडियो भी सामने आए हैं जहां कहीं लड्डू तो कहीं जश्न की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। जीत की तरफ बढ़ रहीं द्रौपदी मुर्मू को देखते हुए मिठाई बंटना भी शुरु हो गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश इतिहास रचने जा रहा है। द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने जा रही हैं। समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आ रहा है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का घर ओडिशा के रायरंगपुर में है। यहां आदिवासी कलाकर ढोल-नगाड़े बजाकर डांस कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर जुटे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video