Video: पुलिस को देखते ही भागे टैंटों में बचे प्रदर्शनकारी, फिर जो जवानों ने किया वो भी गजब है

वीडियो डेस्क। गणतंत्र दिवस पर टैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में हुए उपद्रव के आरोप में 37 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने किसान नेता दर्शन सिंह को नोटिस भेजकर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। एफआईआर में पंजाबी एक्टर दीप सिंधू और लक्खा सिधाना का भी नाम है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। गणतंत्र दिवस पर टैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में हुए उपद्रव के आरोप में 37 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने किसान नेता दर्शन सिंह को नोटिस भेजकर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। एफआईआर में पंजाबी एक्टर दीप सिंधू और लक्खा सिधाना का भी नाम है। दीप सिंधू ने ही लाल किले पर फंडा लगाया था। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, बागपत के बड़ोत शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 19 दिसंबर से चल रहे किसानों के धरने को देर रात पुलिस ने जबरन उठवा दिया। पुलिस ने धरने में सो रहे किसानों पर लाठियां भांजी। टेंट उखाड़ दिए। सामान भी हटा दिया। किसानों पर लाठीचार्ज का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

Related Video