राजपथ पर दिखी नारी शक्ति, फ्लाई-पास्‍ट में भाग लेने पहली महिला फाइटर बनी भावना कंठ

वीडियो डेस्क।  देश 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। राजपथ पर रिपब्लिक डे की परेड हुई। फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ (Flight Lieutenant Bhawana Kanth) गणतंत्र दिवस फ्लाई-पास्‍ट (Republic Day fly-past) में भाग लेने वाली देश की पहली महिला फाइटर बन गई हैं। बता दें  भावना फाइटर जेट पर काम्‍बेट मिशन के लिए क्‍वालिफाई करने देश की पहली महिला हैं। भावना ने साल 2017 में एयरफोर्स फाइटर स्‍क्‍वाड्रन को ज्‍वॉइन किया था, उन्‍होंने अपनी पहली अकेली (Solo) उड़ान, MiG-21 Bison में मार्च 2018 में भरी, वे इस समय वेस्‍टर्न सेक्‍टर के फाइटर बेस में तैनात हैं। कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आ रही है। 55 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं है। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।  72वें गणतंत्र दिवस की परेड पर एक मुख्य आकर्षण बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी रही। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अब मोहम्मद शमूर शाबान ने किया। देखिए वीडियो 

/ Updated: Jan 26 2021, 03:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email