वीडियो: गांधीजी के बहाने सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

महात्मा गांधी की बुधवार को 150वीं जयंती है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली स्थित अपने दफ्तर से लेकर राजघाट तक 'गांधी सदेश यात्रा' निकाली। यात्रा के समाप्त होने पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

/ Updated: Oct 02 2019, 02:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली. महात्मा गांधी की बुधवार को 150वीं जयंती है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली स्थित अपने दफ्तर से लेकर राजघाट तक 'गांधी सदेश यात्रा' निकाली। यात्रा के समाप्त होने पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। सोनिया गांधी ने इस मौके पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सोनिया ने कहा कि देश में चार पांच साल से जो कुछ हो रहा है, इससे गांधी जी की आत्मा भी दुखी होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''गांधी जी चाहते थे भारत आत्मनिर्भर हो। कांग्रेस ने इन्हीं कदमों पर चलकर अहम फैसले किए। तरक्की की नई मिशाल कायम की। गांधी जी के मार्ग पर चलकर रोजगार के नए अवसर पैदा किए, गरीबी से मुक्ति दिलाई, किसानों और महिलाओं को सुविधाएं दीं, ये बेमिसाल हैं। पिछले चार-पांच साल में भारत की जो हालत हुई है, उसे देखकर गांधी जी की आत्मा दुखी होती होगी। किसान बदहाल हैं। युवा बेरोजगार हैं। उद्योग-धंधे बंद हो गए। महिलाएं असुरक्षित हो गईं हैं। इन दिनों भारत को भाग्यविधाता समझने वालों को मैं कहना चाहती हूं कि वे नफरत के नहीं बल्कि प्यार के प्रतीक हैं। वे निरंकुशता के नहीं।''