बच्चे को बचाने के लिए एक के बाद एक 4 हाथियों की मौत, देखिए आज की ऐसी ही 5 वायरल खबरें

थाईलैंड के राष्ट्रीय उद्यान में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जिसमें हाथियों का एक झुंड पानी में बह गया। इस घटना में छह हाथी डूब गए जिनमें से वन अधिकारियों ने दो हाथियों को बचा लिया। इस स्थान को नरक का खड्ड भी कहते हैं।

/ Updated: Oct 07 2019, 06:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बच्चे को बचाने के लिए एक के बाद एक गढ्ढे में गिरे 4 हाथी, चारों की मौत
थाईलैंड के राष्ट्रीय उद्यान में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जिसमें हाथियों का एक झुंड पानी में बह गया। इस घटना में छह हाथी डूब गए जिनमें से वन अधिकारियों ने दो हाथियों को बचा लिया। इस स्थान को नरक का खड्ड भी कहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो हाथी अपने मृत बच्चे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, इसके बाद वन कर्मियों ने उनकी मदद की और उन्हें खड्ड से बाहर निकाला। वर्ष 1992 में भी आठ हाथियों की मौत इसमें गिरने से हुई थी।
गढ्ढे में गिरने से एक साथ 4 हाथी की मौत

नदी में गिरने से बाल-बाल बचीं कार, पुल टूटने से हुआ हादसा
गुजरात के जूनागढ़ में एक पुल के ढह जाने से रास्ते से गुजर रहीं चार कारें नदी में गिरने से बाल-बाल बच गईं। हादसे में वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की मदद से मुसीबत में फंसे लोगों को बचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
आवाजाही के दौरान अचानक ढह गया पुल

बर्फबारी में गरबा करते भारतीय सैनिक, केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर किया शेयर
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से भारतीय सेना के जवानों के गरबा करने का एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो महानवमी और दशहरे को समर्पित किया है। वीडियो में भारतीय सेना के जवान बर्फबारी के बीच गरबा नृत्य करते नजर आ रहें हैं। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सेना के जवानों पर गर्व है जो जीरो डिग्री तापमान में भी गरबा करके नवरात्र मना रहे हैं। यही भावना तो भारत को अजेय बनाती है.....कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी....'
माइनस टेम्परेचर में गरबा करते सैनिक

1 मिनट में बुजुर्ग महिला ने खाई 6 इडली, प्रतियोगिता में जीता पहला इनाम  
कोई भी एक मिनट में कितनी इडली खा सकता है? ज्यादा से ज्यादा एक या दो। इससे अधिक इडली खा पाना शायद ही किसी के लिए संभव हो। लेकिन कर्नाटक के मैसूर में आयोजित एक प्रतियोगिता में 60 साल की महिला ने एक मिनट में 6 इडली खाकर सब को हैरत में डाल दिया। इडली खाने की उसकी इस स्पीड को देख कर सभी हैरान रह गए। महिला इस प्रतियोगिता में विजयी घोषित की गई।
60 साल की महिला ने 60 सेकंड में खाई 6 इडली

एक्टर अर्जुन कपूर और MS धोनी का दिखा फुटबॉल प्रेम, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में बॉलिवुड एक्टर अर्जुन कपूर और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फुटबॉल खेलने नजर आए। इस फ्रेंडली फुटबॉल मैच में एक्टर डीनो मोर्या, समीर कोच्चर, टैनिस प्लेयर लिएंडर पेस और फिल्ममेकर शशांक खैतान भी देखे गए। यह मैच मुंबई के जुहु में 6 अक्टूबर को जमनाबाई नरसी प्लेग्राउंड में खेला गया।