3 एंगल से देखें कैसे आराम से खड़ी महिला पर मौत बनकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार

हैदराबाद के बायोडाइवर्सिटी फ्लाईओवर से नीचे कार नीचे गिरी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई। घायल को अस्पताल में भर्ती किया। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Share this Video

वीडियो डेस्क। हैदराबाद के बायोडाइवर्सिटी फ्लाईओवर से नीचे कार नीचे गिरी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई। घायल को अस्पताल में भर्ती किया। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार पेड से टकराते हुये नीचे गिरने से टहनियां टूट गई। फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे खड़ी एक महिला आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक समेत छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि बायोडायवर्सिटी जंक्शन फ्लाईओवर को इसी महीने खोला गया था। इसे खोलने के बाद से यह इस प्रकार की दूसरी घटना है। इसके खतरनाक मोड़ को लेकर कई यात्रियों ने पहले भी शिकायत की थी। कार लाल रंग की वॉक्सवेगन जीटीआई थी। पुलिस ने बाताय कि कार काफी तेज गति में थी कि फ्लाईओवर से पलट गई। चालक की पहचान मिलन के रूप में की गई है। कार के एयरबैग बैलून खुलने से चालक की जान बच गई। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर ने मृतक के परिजन को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को पर्याप्त चिकित्सीय सुविधा देने का आदेश दिया गया।

Related Video