स्कूल में घुसा था आतंकवादी...कुछ ही सेकेंड में सैनिकों ने यूं मार गिराया...देखें VIDEO

मिजोरम के वैलेंग्टे शहर के स्कूल में एक आतंकवादी के घुसने की खबर से हड़कंप मच गया। इससे पहले कि वो अपने नापाक इरादों में कामयाब होता, भारत और जापान के सैनिकों ने मिलकर उसे मार गिराया। लेकिन यह असलियत में नहीं हुआ था, बल्कि सैन्य अभ्यास का हिस्सा था। यह अभ्यास भारत और जापान के सैनिक मिलकर कर रहे हैं।

/ Updated: Nov 01 2019, 02:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वैरेंग्टे(मिजोरम): यह वीडियो एक सैन्य अभ्यास के दौरान का है। भारत और जापान के सैनिक मिलकर यह अभ्यास कर रहे हैं। इसे 'धर्म गार्जियन-2019' नाम दिया गया है। 19 अक्टूबर से शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास 2 नवंबर तक चलेगा। यह वीडियो काउंटर इंसर्जेंसी और जंगल वारफेयर स्कूल (CIJWS) का है। कोलकाता में पूर्वी सेना कमान मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस सैन्य अभ्यास में इंडियन आर्मी और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) के 25-25 सैनिक शामिल किए गए हैं। जापानी दल का नेतृत्व 34वीं इन्फैंट्री रेंजिमेंट, जबकि भारतीय दल का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है। यह सैन्य अभ्यास आतंकवाद से निपटने के साझा प्रयासों का एक हिस्सा है।