दिवाली से पहले 'मिट्टी' में मिल गया घर, बेबस आंखों से देखने के सिवा कोई कुछ न कर सका

दक्षिण भारत में एक बार फिर बाढ़ ने अपना कहर बरपा दिया है। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दिवाली से पहले आई बाढ़ में कई घर भरभराकर गिर पड़े।

/ Updated: Oct 23 2019, 12:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बेंगलुरू. दक्षिण भारत में फिर से बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के कई जिलों में भीषण बाढ़ आई हुई है। भारी बारिश के चलते राहत कार्य भी भी दिक्कतें आ रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। यह वीडियो कर्नाटक का है। यहां बाढ़ के कारण कई लोग बेघर हो गए। लोग अपने घरों को गिरते देखते रहे, लेकिन कुछ नहीं कर सके। उनकी आंखों से बारिश होने लगी। यहां की नदियां फिर से उफनने लगी हैं। मौसम विभाग ने कर्नाटक के कुछ इलाकों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें तक बह गईं।