जंगल में ऐसा क्या हुआ, जो पहाड़ी से छलांग लगाकर झाड़ियों पर कूदते-फांदते भागने लगे लोग

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का यह वीडियो देखकर यकीनन आप यही सोचेंगे कि जंगल में पिकनिक के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला किया होगा। या किसी खतरनाक जानवर को देखकर लोग भागे होंगे, लेकिन मामला बेहद विचित्र है।

/ Updated: Sep 07 2019, 04:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कुल्लू. यह विचित्र वीडियो माता फुंगणी के मंदिर का है। यहां किसी अफवाह से भगदड़ नहीं मची थी, बल्कि यह आस्था का चौंकाने वाला मंजर है। यहां देवी-देवताओं को प्रसन्न करने अनूठी और खतरनाक परंपराएं निभाई जाती हैं। बुधवार को यहां मंदिर तक पहुंचने लोग ढलान से कूदते-फांदते भागे। लोग कंटीली झाड़ियों पर गिरते-पड़ते माता के दरबार तक पहुंचे। आस्था की यह खतरनाक दौड़ सारी कोठी के तहत सरली से लेकर ब्यासर तक देखने को मिली। यहां ऊंची पहाड़ी से करीब 1 किमी नीचे माता का दरबार है। लोग ऊपर से छलांग मारकर नीचे पहुंचे। माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी हो जाती है। बताते हैं कि यह परंपरा काफी पुरानी है।