
बैंगलुरू में बाढ़: कागज की नाव की तरह तैर रहीं BMW, Lexus, Bentley जैसी महंगी कार
महंगी कारें BMW, सेडान, रेंज रोवर, एसयूवी बाढ़ के बीच घरों के बाहर तैर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में आए इस कहर ने किसी को नहीं बख्शा हैं।
वीडियो डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। हालत ये है कि भारत के आईटी हब में बाढ़ से आलीशान घर और कारें भी डूब गई हैं। पानी में महंगी महंगी गाड़ियां तैरती हुई नजर आईं। ट्रैक्टरों की मदद से लोग बाहर निकाले गए हैं। उनकी महंगी कारें BMW, सेडान, रेंज रोवर, एसयूवी बाढ़ के बीच घरों के बाहर तैर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यहां के अपार्टमेंट - दिव्यश्री 77 ईस्ट इन यमलुर की कीमत 7-10 करोड़ रुपये है। महंगी कारों की कीमत 65 लाख से रुपये से 2.5 करोड़ है। देखिए वीडियो।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
