ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ पड़ी थी पत्नी, मदद के लिए चिल्लाता रह गया पति

दिल्ली में एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। महिला अपने पति को डायलिसिस कराने ले जा रही थी। पति के गुर्दे खराब हैं। बदमाश पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे।

/ Updated: Sep 22 2019, 01:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दिल्ली. यहां के मधुविहार  इलाके में कार सवार एक लेडी की गोली मारकर हत्या का चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार बदमाश पहले से ही कार के पास महिला का इंतजार कर रहे थे। महिला जैसे ही ड्राइविंग सीट पर बैठी, बाइक से उतरकर एक बदमाश ने उसे गोली मारी और दौड़कर बाइक पर बैठ गया। इस हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद हो सकता है। घटना शनिवार सुबह हुई।

मधुविहार में रहने वाले रिटायर कर्मचारी कैलाश चंद गुप्ता को गुर्दे की बीमारी है। उन्हें सप्ताह में तीन दिन डायलिसिस कराने ले जाना पड़ता था। कपल के बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। इसलिए शनिवार सुबह उनकी पत्नी ऊषा कार से उन्हें हॉस्पिटल लेकर जा रही थीं। रास्ते में शनि मंदिर आता है। कैलाश चंद्र दर्शन करने वहां चले गए। इसी बीच ऊषा वापस गाड़ी में बैठीं। तभी बदमाश उन्हें गोली मारकर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर कैलाश चंद्र मंदिर से बाहर भागे। अपनी कार के पास भीड़ देखकर वे घबरा उठे। देखा, तो ड्राइविंग सीट पर उनकी पत्नी घायल पड़ी थीं। उन्होंने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस केस होने का कहकर कोई मदद को आगे नहीं आया। आखिर में उन्होंने खुद पुलिस को कॉल किया। करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ऊषा को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कैलाश चंद्र ने रोते हुए कहा कि अगर कोई समय पर उनकी पत्नी को हॉस्पिटल पहुंचा देता, तो शायद जान बच जाती। घटना के चलते उनका भी डायलिसिस नहीं हो पाया। पड़ोसियों के मुताबिक, ऊषा बेहद मिलनसार थी। ऐसे में उन्हें कोई क्यों मरवाना चाहेगा, समझ से परे है।