उत्तराखंड: उफनती नदियां, टूटते मकान और बहते पुल, कुदरत की तबाही के डरावने Video

वीडियो डेस्क। मॉनसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। सबसे ज्यादा बुरा हाल केरल और उत्तराखंड का है। जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। मॉनसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। सबसे ज्यादा बुरा हाल केरल और उत्तराखंड का है। जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी गिरने और तेज हावाओं के चलते अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। बाढ़ और भूस्खलन के चलते कई लोगों की जिंदगी खतरे में है। वहीं कुदरत के कहर से अब तक 5 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं कई टूरिस्ट पहाड़ी इलाकों में फंसे हैं। उत्तराखंड में पिछले दो दिन से भारी भारिश का दौर जारी है। दर्जनों मकान बाढ़ और भूस्खलन के चलते गिर गए हैं। सैंकड़ों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। आलम यह हो गया है कि जो टूरिस्ट घूमने के इरादे से आए हुए हैं उनकी जिंदगी खतरे में पड़ गई है। देहरादून से लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ में लोग जगह-जगह फंसे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video