मामी के साथ जा रहा था युवक, अचानक गुस्सैल लड़की ने आगे अड़ा दी अपनी कार, फिर देखें क्या हुआ...

यह 'दबंग गर्ल' फिर से मीडिया की चर्चा में है। हालांकि अभी इसने कुछ नहीं किया, लेकिन उसे देखकर 4 महीने पुरानी शॉकिंग घटना याद आ गई। 4 महीने बाद जब जमानत पर यह लड़की जेल से निकली, तब भी इसकी अकड़ बिलकुल कम नहीं हुई।

Share this Video

चंडीगढ़. बात 4 महीने पुरानी है, जब इस लड़की ने सरेआम एक लड़के को बुरी तरह मारा था। पुलिस ने इस पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। 4 महीने बाद जब यह लड़की जमानत पर जेल निकली, तब भी उसकी अकड़ में कोई फर्क नहीं पड़ा था। उल्लेखनीय है कि घटना ट्रिब्यून चौक के पास हुई थी। पीड़ित युवक नितीश ने सेक्टर-29 में FIR दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 25 जुलाई को वो अपनी मामी के साथ कार से बलटाना जा रहा था। ट्रिब्यून चौक के पास एक लड़की(शीतल शर्मा) ने तेज रफ्तार से अपनी कार रिवर्स की और उसकी कार के आगे अड़ा दी। नितीश के मुताबिक, बड़ी मुश्किल से वो अपनी कार रोक पाया था। अचानक लड़की उतरी और उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में काफी चोटें आई थीं। उधर, शीतल ने कहा कि युवक ने उसे देखकर गलत इशारे किए थे। घटना के बाद शीतल को अरेस्ट कर लिया गया था। तब से वो जेल में थी।

Related Video