खेल-खेल में लकड़ी से टोंच रहा था युवक, गौमाता ने पटकर ले डाली खबर

उदयपुर के नाथद्वारा में दिवाली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले 'खेखरा पर्व' के दौरान एक गाय को भयानक गुस्सा आ गया। लोगों के परेशान करने पर गाय बेकाबू हो गई। उसने एक युवक को जमीं पर पटक दिया। फिर लात और सींग मार-मारकर अधमरा कर दिया।

Share this Video

उदयपुर. यह वीडियो दिवाली के दूसरे दिन नाथद्वारा में मनाए जाने वाले खेखरा पर्व के दौरान का है। यहां हर साल गायों के साथ खेल होता है। खेल क्या, धार्मिक आस्था की आड़ में गायों को परेशान किया जाता है। उन्हें दौड़ाया जाता है। लड़ाया जाता है। इसी दौरान अपने बछड़े के साथ जा रही गायों को दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। अपने बछड़े से दूर भगाने पर एक गाय बिदक गई। उसने युवक को नीचे पटका और फिर लात-सींगों से बुरी तरह मारा। लोग लाठियां लेकर गाय को पीटते रहे, लेकिन गाय का गुस्सा कम नहीं हुआ। बड़ी मुश्किल में पुलिसकर्मियों और लोगों ने युवक को गाय से बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Related Video