पत्नियों को घर पर छोड़ बच्चों के साथ फंदे पर झूले थे दो भाई, मौत की वजह दंग रह जाएंगे आप

वीडियो डेस्क। गुजरात में अहमदाबाद के वटवा इलाके में 19 जून को एक परिवार के 4 बच्चों और 2 वयस्कों की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों भाइयों पर 35 लाख रुपए का कर्ज था। लॉकडाउन की वजह से काम धंधा बंद हो गया था जिससे दोनों अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। इसी अवसाद में उन लोगों ने परिवार समेत आत्महत्या कर लेने का निर्णय लिया। 

Share this Video

आपको बता दें अमरीश पटेल (42) और गौरंग पटेल (40) नामक उन दो भाइयों ने पहले अपने अपने चार बच्चों की हत्या की। उसके बाद स्वयं भी फांसी लगा ली। पुलिस को ॉचार बच्चों के साथ फ्लैट में फंदे से ही लटके मिले। यह फ्लैट दोनों भाइयों में से किसी एक का था। दोनों भाई अपने बच्चों के साथ गत 17 जून को अपने अपने घर से निकले थे। चौंकाने वाली बात यह थी कि, उस दौरान उन्होंने अपनी पत्नियों को साथ नहीं लिया था।
‘जांच-पड़ताल में पता चला है कि परिवार के 45 ऋण खाते थे, 27 क्रेडिट कार्ड थे, जिनसे 12 लाख रुपये चुकाए जाने थे। इतना ही नहीं दोनों के पास पर्सनल लोन, होम लोन एवं कार लोन भी थे। दोनों भाईयों में से एक किसी कंपनी के लिए टैक्सी चलाता था। जबकि दूसरा भाई कपड़ा उद्योग में काम करता था। 

Related Video