
Tarun Murder Case: परिवार ने सरकार से की बड़ी मांग, कहा- तरुण की आत्मा को तभी शांति मिलेगी
Delhi के Uttam Nagar में हुए तरुण मर्डर केस को लेकर हिंदू समाज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में Press Club of India में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें समुदाय के प्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग उठाई। प्रेस मीट के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की अपील भी की। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है और न्याय की मांग लगातार उठाई जा रही है।
Related Video
Now Playing
Now Playing