देखिए दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next? जानें क्या हैं खासियत

वीडियो डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने JioPhone Next की घोषणा की। उन्होंने कहा, ये Google-Jio के सहयोग से बना पहला स्मार्टफोन है। कंपनी का कहना है कि ये दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। 10 सितंबर से बाजार में मिलना शुरू हो जाएगा। 

/ Updated: Jun 25 2021, 08:27 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने JioPhone Next की घोषणा की। उन्होंने कहा, ये Google-Jio के सहयोग से बना पहला स्मार्टफोन है। कंपनी का कहना है कि ये दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। 10 सितंबर से बाजार में मिलना शुरू हो जाएगा। इस फोन में Android ऑपरेटिंग सिस्टम और प्ले स्टोर के साथ गूगल ने एक डिवाइस बनाया है। ये फोन उनके लिए काफी बढ़िया साबित होगा जिन्होंने कभी स्मार्टफोन नहीं चलाया है।  गूगल ने जियो टीम के साथ मिलकर वॉयस-फर्स्ट फीचर बनाया है। इससे यूजर फोन में अपनी भाषा में कंटेंट और देख और नेविगेट कर सकते हैं।  इसके साथ काफी अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस भी मिलेगा।  यूजर्स कंटेंट का अर्ली एक्सेस अपने पसंद के भारतीय भाषा में कर सकते हैं। साथ ही जो यूजर्स किसी भाषा में नहीं पढ़ पाते हैं वो एक टैप में अपने फोन के स्क्रीन को ट्रांसलेट कर सकते हैं। ये उनके भाषा में बोलकर भी बता देगा। इस फोन में मैलवेयर प्रोटेक्शन के लिए गूगल की वर्ल्ड क्लास सिक्योरिटी दी जाएगी। गूगल प्ले स्टोर से JioPhone Next में लाखों ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है।