आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, रांची से राजस्थान जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार

शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद आगरा एक्सप्रेस वे पर भी भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादस में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं पांच गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार परिवार रांची से राजस्थान जा रहे थे। 

/ Updated: May 07 2022, 03:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में शनिवार को आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रांची से राजस्थान जा रहा परिवार घटना का शिकार हो गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं पांच गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे का है।