असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने शराब के नशे में लड़ाई गाड़ी, समझाने पर पुलिसकर्मी से बोलीं- 'कमिश्नर को फोन लगाऊंगी'

देवीपान मंडल गोंडा की उप श्रम आयुक्त रचना केसरवानी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। उसमें वो नशे में पूरी तरह से डूबी हुई नजर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि नशे में उन्होंने गाड़ी लड़ाई और पुलिस से भी उलझ गई। 

Share this Video

लखनऊ: सोशल मीडिया में आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते है जिसे देखकर लोगों को खुशी, गम हर तरह के अहसास होते रहते है। लेकिन अभी सोशल मीडिया में ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सबके होश उड़ जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उस वीडियो में महिला अधिकारी शराब के नशे में नजर आ रही है। देवीपाटन मंडल गोंडा की उप श्रम आयुक्त अधिकारी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अधिकारी नशे में बिल्कुल धुत्त नजर आई। यह वीडियो दो से तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। 

महिला अधिकारी उलझी पुलिसकर्मी से
यह वीडियो शराब के नशे में महिला अधिकारी रचना केसरवानी का है। जो देवीपाटन मंडल गोंडा की उप श्रम आयुक्त में नियुक्त है। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में महिला अधिकारी ने गाड़ी लड़ा दी जिसके बाद पुलिस से भी काफी उलझी। नशे में होने के बावजूद उन्होंने यह भी बोला कि कोई वीडियो बना रहा है। साथ ही उन्होंने बोला कि कमिश्ननर को लगाऊंगी फोन। 

महिला पुलिसकर्मी ने बिठाया था गाड़ी में
असिंस्टेट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी का यह वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत ही मुश्किल से महिला पुलिसकर्मी ने अधिकारी को गाड़ी में बिठाया लेकिन उसके बाद भी वो पुलिस से भिड़ती हुई नजर आई। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वह उन्हें गाड़ी में नहीं बिठा सके। 

Related Video