औरैया में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की स्पॉट पर मौत 

औरैया में कार और ट्रक की भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया। 

Share this Video

यूपी के औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर महोली गांव के पास एक भीषण हादसा सामने आया। यहां कार और ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार सवार संतोष अग्रवाल मैनपुरी के रहने वाले हैं और यह कानपुर की ओर जा रहे थे। मियहौली नेशनल हाईवे पर वह पहुंचे तो लेफ्ट साइड से ओवरटेक करने के दौरान भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद कार के जहां परखच्चे उड़ गए। वही मां बेटी और पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एसपी चारू निगम ने मीडिया से जानकारी देते हुए बताया है कि घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें सैफई रेफर किया गया। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है।

Related Video