संतों के सामने लगाई गई अधिकारियों की क्लास , CM योगी बोले- अयोध्या में विकास के लिए पैसे का हो सदुपयोग 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इस दौरान संतों के सामने ही अधिकारियों को फटकार भी लगाई गई। 

Share this Video

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में संतों के सामने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह का काम अयोध्या में चाहते हैं वह अभी तक शुरू ही नहीं हुआ है। कई काम जो अब तक हो जाने चाहिए थे वह अधूरे पड़े हुए हैं। अयोध्या में विकास के लिए जो भी पैसा दिया जा रहा है उसका सदुपयोग होना चाहिए। विकास के साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जो भी लोग दर्शन आदि के लिए अयोध्या आ रहे हैं उन्हें कोई परेशानी न हो। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बीच उन्होंने विशेष कर के अयोध्या के विकास के लिए, यातायात के लिए और सड़क के लिए हो रहे तमाम विकास कार्यों पर जोर दिया। अयोध्या के विकास में जो काम अभी तक हुए हैं उनकी भी समीक्षा यहां पर की गई और आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। संतों से भी तमाम तरह के सुझावों पर विचार विमर्श किया गया। 

Related Video