5 मार्च 2022: सपा-बसपा पर जमकर बरसे CM योगी, अखिलेश के निशाने पर रहे अमित शाह, देखिए यूपी चुनाव की बड़ी खबरें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में जनसभा कर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा सपा-बसपा की सरकार में आदिवासियों, गरीबों, दलितों और किसानों का राशन यह लोग स्वंय खा जाते थे। यह राशन लाभार्थियों तक पहुंचता ही नहीं था। राशन या तो सपा गुर्गे खा जाते थे या बहन जी के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि उसके लिए यह राशन कम पड़ जाता था। 

/ Updated: Mar 05 2022, 05:30 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


1- वाराणसी के महमूरगंज स्थित रमना निवास में पीएम मोदी ने कला एवं संस्कृति क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकास के प्रति अपनी वचन बद्धता दोहराई। बैठक में मौजूद लोगों से मेगा परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

2- सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में जनसभा कर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा सपा-बसपा की सरकार में आदिवासियों, गरीबों, दलितों और किसानों का राशन यह लोग स्वंय खा जाते थे। यह राशन लाभार्थियों तक पहुंचता ही नहीं था। राशन या तो सपा गुर्गे खा जाते थे या बहन जी के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि उसके लिए यह राशन कम पड़ जाता था। 

3- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह भाजपा पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने अमित शाह का बिना नाम लिए कहा कि भाजपा के नेता का लैपटॉप वाला वीडियो देख कर लोग लोटपोट हो रहे हैं। 12 वीं पास के बाद इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वालों को लैपटॉप देने जा रहे हैं भाजपा नेता। शुक्र है इन्होंने ऐसा नहीं कहा कि इंटर के बाद 10 वीं पास करने वालों को लैपटॉप देंगे।

4- पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने यूपी चुनाव में जीत, प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

5- भाजपा नेता अपर्णा यादव ने बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने कहा कि जैसे कण-कण में शंकर बसे हैं वैसे ही बनारस में मोदी है। वहीं परिवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद सर्वप्रथम है। 

6- भोजपुरी अंदाज में दिनेश लाल 'निरहुआ' ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को बिना पेंदी का लोटा बताया। निरहुआ ने सैदपुर सीट से BJP प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।  

7- अयोध्या के DM आवास के बोर्ड का रंग बदलने के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। विवाद के तूल पकड़ने के बाद अब पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना डीएम आवास का बोर्ड बदला गया था।

8- जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर चुनाव आयोग ने भी कार्रवाई की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर अधिकारियों को मंच से धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने अब्बास पर चौबीस घंटों तक प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

9- मेरठ के दौराला स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग लग गई। हल्के धमाके के साथ लगी आग के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। दो कोच में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम  मौके पर पहुंची। इस बीच लोगो ने ट्रेन बहार निकलकर किसी तरह से जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रेन सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी। 

10- आयकर विभाग की टीम ने उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक स्तर के अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह की कार से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए हैं। टीम ने उन्हें कानपुर रोड पर चेकिंग के लिए रोका था। कार के अंदर तलाशी में एक बैग में डेढ़ करोड़ रुपये मिले। जिसके बाद टीम रुपयों समेत देवेंद्र पाल को अपने साथ लेकर चली गई।