6 मार्च 2022: यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले CM योगी, किया बड़ा वादा, देखिए यूपी चुनाव की बड़ी खबरें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से वापस आए उत्तर प्रदेश के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शेष बचे लोगों को भी जल्द ही वापस लाया जाएगा। इसको लेकर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि कल शाम तक 1400 छात्रों को वापस लाया गया है।

/ Updated: Mar 06 2022, 05:56 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

1- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से वापस आए उत्तर प्रदेश के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शेष बचे लोगों को भी जल्द ही वापस लाया जाएगा। इसको लेकर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि कल शाम तक 1400 छात्रों को वापस लाया गया है।

2- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने रविवार को अपना 53वां स्थापना दिवस मनाया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित CISF कैंप में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम से लेकर ऑपरेशन गंगा तक जवानों का उत्साह देखने को मिला है।

3- बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जग-जाहिर है कि विरोधी पार्टियों के किस्म-किस्म के लुभावने वादे व आश्वासन सभी घोर वादाखिलाफी साबित हुई है। इसीलिए अब इनके बहकावे में नहीं आना ही होशियारी। 

4- समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी की ओर से लिखा गया कि जनविरोधी भाजपा ने जाते जाते जनता को दिया महंगाई का ज़ख़्म!  होली के पावन पर्व से पहले अपने पूँजीपति मित्रों की तिजोरी भरने के लिए ₹30 प्रति लीटर बढ़ाए रिफाइंड के दाम।  सातवें चरण के मतदाता देंगे इसका जवाब।  10 मार्च भाजपा साफ़।

5- यूपी के डिप्टी सीएम ने भाजपा को जिताने की अपील के साथ विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ग़रीबों और पिछड़ों,दलितों के नाम पर परिवारवादी दलों और नेताओं को जो वोट बेंच कर अपनी तिजोरी भरते हैं,उन्हें हराओ और कमल खिलाओ। भाजपा गठबंधन को जिताओ तभी वर्तमान और भविष्य सुरक्षित रहेगा। 

6- कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां चेन्नई से कानपुर आ रहे विमान की लैंडिंग के समय उसका इंजन फेल हो गया। इसके बाद विमान असंतुलित होकर रनवे के किनारे चलता चला गया और लोहे की वस्तु से टकराकर रुक गया। इस दौरान उसमें आग भी लग गई। हालांकि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। 

7- प्रयागराज में EVM में हेर फेर की आशंका के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के नेता स्ट्रांग रूम के बाहर चौकीदारी कर रहे है। यहां दिन रात सपा नेता अलग-अलग शिफ्ट में EVM की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर किले जैसी सुरक्षा केंद्रीय फोर्स कर रही है लेकिन फिर सपा के लोग भी यहां हर पल निगरानी रख रहे।

8-  आयोध्या DM आवास के शाइन बोर्ड का रंग बदलने के बाद अगला मामला उन्नाव से सामने आया। यहां  राजकीय निराला उद्यान चिल्ड्रेन पार्क के झूले को सपा के झंडे के रंग से रंगा गया। पार्क के झूले व अन्य सामान को सपा के रंग में रंगा जाने के बाद इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

9- रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध टालने के लिए आगरा में दिव्य यज्ञ का आयोजन हो रहा है। यहां विश्व शांति के लिए हवन के साथ हुआ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा सकता है।