हरदोई पुलिस के सामने व्यापारी को मारते रहे दबंग, देखें CCTV वीडियो

यूपी के हरदोई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दबंगों के द्वारा व्यापारी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद हड़कंप मच गया है। 

Share this Video

हरदोई: पाली कस्बे में एक व्यापारी के घर पर लाठी डंडों व असलहों से लैस होकर बदमाशों ने हमला बोल दिया। पीड़ित ने आरोपियों के परिवार से जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। घटना का सीसीटीवी व कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें दबंग पुलिस के आ जाने के बाद भी व्यापारी व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताते चलें कि पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कस्बे में इन दिनों दबंगों का बोलबाला है। इनके विरुद्ध एक्शन न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मोहल्ला बाजार का है, जहां की निवासी नीलम गुप्ता पत्नी सुरेश चंद गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला बाजार स्थित एक प्लाट का रजिस्टर्ड बैनामा उन्होंने पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेई से कराया है। प्लाट का सामूहिक निकास है, जिसे बुधवार को अमर प्रकाश उर्फ दारा सिंह पुत्र रमाकांत ने चचेरे भाई हरगोविंद के साथ मिलकर ताला डालकर बंद कर दिया और पीड़िता के पुत्र संजीव को गाली गलौज कर धमकी दी। इसके बाद दबंगों ने व्यापारी के घर पर लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर हमला बोल दिया। घर में घुसकर पुरुषों के अलावा महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद व्यापारी संजीव गुप्ता के तमंचे के बटों से मारते हुए 100 मीटर दूर तक ले गए। घटना में कई लोगों को चोटे आईं हैं। 

Related Video