रामलला के पक्ष में फैसले की वजह से इस बार भगवान की बारात का जश्न दोगुना, जमकर नाचे बूढ़े भक्त

रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या में भगवान के श्रद्धालुओं का जोश आसमान पर है। अयोध्या में यह उस वक्त भी दिखा जब भगवान की बारात नेपाल के लिए निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान की बारात देखने लायक थी। क्या बच्चे, क्या बूढ़े जवान और महिलाएं।

Share this Video

अयोध्या। रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या में भगवान के श्रद्धालुओं का जोश आसमान पर है। अयोध्या में यह उस वक्त भी दिखा जब भगवान की बारात नेपाल के लिए निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान की बारात देखने लायक थी। क्या बच्चे, क्या बूढ़े जवान और महिलाएं। हर कोई मानो प्रभु राम की बारात को विदाई देने के लिए जोश से भर गया था।डीजे की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। अयोध्या का संत समाज भी जोश से भरा नजर आया। बारात में भगवान की झांकी देखने लायक थी। प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए थे। संत समाज की मौजूदगी के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के तमाम नेता प्रमुखता से मौजूद थे।इस दौरान महंत कमाल नयन दास ने कहा, "भगवान राम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के परास किए जाएंगे। दोनों देशों नेपाल और भारत में भाईचारा और समता स्थापित करना, दोनों राष्ट्रों की अखंडता हमारा लक्ष्य है।" इस दौरान विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, प्रवक्ता शरद शर्मा भी मौजूद थे। वीडियो में देखें भगवान राम की बारात का मनमोहक दृश्य।

Related Video