पिता की डेड बॉडी पर सिंदूर से खेलती बच्चियां, ड्यूटी पर थी डॉक्टर मां... रुला देना वाला Video

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां काशीनगर महौल्ले में किराए पर रह रहे डॉक्टर दंपत्ति के घर कोहराम मच गया। मां ड्यूटी पर गई थी पिता बच्चियों के साथ खेल रहा था तभी आया हार्ट अटैक। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। यूपी के लखीमपुर खीरी का ये वीडियो आपको झकझोर देगा। जहां अपनी 2 साल की जुड़वां बच्चियों के साथ खेल रहे एक सरकारी डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत हो गई। डॉक्टर मां भी ड्यूटी पर गई हुई थी। बच्चियां मां के सिंदूर को पिता की डेड बॉडी पर लगाकर जगाने की कोशिश कर रहीं थीं। 2 साल की बच्चियों को नहीं पता था कि अब उनके पिता नहीं रहे हैं। वीडियो लखीमपुर खीरी के काशीनगर महोल्ले का बताया जा रहा है। यहां सरकारी डॉक्टर दंपत्ति राजेश मोहन गुप्ता और डॉ. वीणा गुप्ता एक किराए के मकान में रहते थे। मां ड्यूटी से लौटी तो पति को आवाज दी। गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन जब काफी देर तक किसी ने गेट नहीं खोला तो मकान मालिक की सहायता से गेट तोड़ दिया गया। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। घर में कोहराम मच गया। डॉ वीणा गुप्ता ने पति के हार्ट को पंप किया लेकिन कोई रिजल्ट नहीं आया। घटना का वीडियो सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video