शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई ईद उल फितर की नमाज़ , लाखों की संख्या में लोगों ने एक साथ की दुआ

ईद की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमंत कुटियाल खुद भी ईदगाह पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ईदगाह के पांच किमी के दायरे में सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

Share this Video

मुरादाबाद:  जिले में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह आठ बजे शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने ईदगाह में ईद की नमाज पढ़वाई। यहां हजारों की तादाद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोविड की वजह से पिछले दो साल से ईद का त्योहार बंदिशों के बीच मनाया जा रहा था। दो साल बाद ईदगाह पर लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। मुरादाबाद में ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाह के साथ ही शहर की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

Related Video