यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा की ओर जा रहे मध्य प्रदेश के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत हो गई है। वही, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ था।
 

/ Updated: Dec 03 2021, 07:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: मौसम में बदलाव के बाद ठंड के चलते अब सड़कों पर घना कोहरा दिखना भी शुरू हो गया है। लिहाजा, बड़े बड़े हाइवे और सड़कों पर अनजाने में दुर्घटना होना लाजमी है। इसी के चलते शुक्रवार सुबह यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई।

हरियाणा जा रहे थे सभी पुलिसकर्मी
इसमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।