गोरखपुर जनता दरबार में पहुंचे पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी, सीएम योगी को बताई समस्या

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह जनता दरबार में। फरियादियों की समस्या सुनी और अधिकारियों को जल्द निस्तारण के आदेश भी दिए है। 

Share this Video

गोरखपुर : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह जनता दरबार में। फरियादियों की समस्या सुनी और अधिकारियों को जल्द निस्तारण के आदेश भी दिए है। 


गोरखुपर दौरे पर सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। आज महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोरखपुर आने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी। शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।

 पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी पहुंचे जनता दरबार
इस दौरान नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी से अपने माता-पिता की रिहाई करवाने की गुहार लगाई। बता दें कि 2017 में यूपी के महाराजगंज की नौतनवां विधानसभा सीट से विधायक बने अमनमणि त्रिपाठी बसपा में शामिल हुए थे। मायावती की पार्टी ने उन्हें नौतनवां से टिकट भी दे दिया था लेकिन उन्हें हार का समाना करना पड़ा। वहीं नौ मई 2003 को कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का आरोप यूपी के पूर्व विधायक और केबिनेट मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर था। मधुमिता की अपील पर मामला उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड ट्रांसफर कर दिया गया था। हत्याकांड के चार साल बाद 2007 में देहरादून सत्र एवं जिला न्यायालय ने अमरमणि को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Related Video