Navratri Tattoo Trend: गुजराती लड़कियों के सिर चढ़ा टैटू का खुमार, पीठ पर बनवा रहीं ट्रेंडिंग Tattoo

Share this Video

नवरात्रि 2026 से पहले अहमदाबाद में युवाओं के बीच Tattoo का एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। इस बार गरबा और फेस्टिवल के साथ देशभक्ति का रंग भी नजर आ रहा है। कई युवा कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी से प्रभावित होकर उनके नाम और थीम वाले Tattoo बनवा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि स्मित मच्छर ने मुश्किल हालात में अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाई, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। वहीं, अहमदाबाद में होने वाले CWG 2030 को लेकर भी Tattoo का क्रेज देखने को मिल रहा है। Tattoo आर्टिस्ट के मुताबिक इस नवरात्रि ये थीम खासा ट्रेंड में रहने वाली है।

Related Video