अनोखे अंदाज में तिरंगा बनाकर किरण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम, हैरान करने वाली है सफलता की कहानी
वाराणसी की किरण सिंह का नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। उनको यह उपलब्धि अनोखे अंदाज में तिरंगा बनाने के बाद मिली है। वह इस रिकॉर्ड के बाद मिली उपलब्धि को देश को समर्पित करती है।
वाराणसी: बाबतपुर के एक छोटे से गांव की रहने वाली किरण सिंह ने सुई धागे से सबसे कम समय में भारत के नक्शे को बनाया है। इस कलाकारी के बाद उनका नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। उनको यह प्रेरणा काशी की रहने वाली पूनम राय से मिली जो खुद आधा दर्जन से अधिक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर चुकी हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

पूनम राय का कहना है कि किरण सिंह रोज अपने गांव समहीपुर से 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर रोज पांडेपुर आती है। बच्चों को ताइक्वांडो सिखाने के लिए वह रोजाना इतना लंबा सफर तय करती है। इसी जज्बे को देखकर पूनम राय ने किरण सिंह को प्रेरित किया कि तुम देश का नाम रोशन कर सकती हो। इसी के बादकिरण सिंह ने अपने 6 महीने की मेहनत के कड़ी मेहनत के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इस रिकॉर्ड को वह देश को समर्पित करना चाहती हैं।