लखनऊ में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने घर तक किया पीछा, घंटों पंचायत के बाद 3 भाईयों पर चढ़ाई गाड़ी

लखनऊ में दबंगों का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है। अलीगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में दबंगों ने तीन भाइयों पर गाड़ी चढ़ा दी। इलाज के दौरान एक भाई की मौत का मामला सामने आया है। 

Share this Video

लखनऊ: मामूली विवाद के बाद तीन भाईयों पर गाड़ी चढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने विवाद के बाद घर तक पीछा किया। इसके बाद समझौते के नाम पर घंटों तक पंचायत चलती रही, लेकिन बाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दबंगों द्वारा भाईयों पर एसयूवी चढ़ाने के बाद एक युवक की मौत का मामला भी सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और दो अन्य की तलाश जारी है। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि तीनों भाई समझौते के बाद घर जा रहे थे। इसी बीच दबंगों ने उनका पीछा किया और तीनों भाईयों पर एसयूवी चढ़ा दी। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां एक भाई को मृत घोषित कर दिया गया। 

Related Video