सपा नेता के घर पर नगर निगम ने लगाई सील, घर की खिड़की से बाहर झांकती रही बेटी

 घर पर सील लगाए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी के नेता ने अपर नगर आयुक्‍त को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज भी की। इसकी जानकारी लगने पर नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

/ Updated: Mar 26 2022, 07:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद: घर पर सील लगाए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी के नेता ने अपर नगर आयुक्‍त को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज भी की। इसकी जानकारी लगने पर नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही सील तोड़ने के मामले में दूसरा मुकदमा कटघर थाने में दर्ज कराया जा रहा है।

टैक्‍स वसूली अभियान के अंतर्गत नगर निगम की टीम ने सपा नेता के मकान पर सील लगा दी थी। समाजवादी पार्टी के नेता युसूफ मलिक ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौज की। यूसूफ मलिक का आरोप है कि उनकी बेटी घर पर थी और नगर निगम की टीम ने बाहर से सील लगा दी। इसकी जानकारी मिलने  पर सपा नेता ने अपर नगर आयुक्‍त के साथ बदतमीजी की। इस प्रकरण को लेकर नगर निगम कर्मचारियों में काफी रोष है। इसे लेकर निगम कर्मियों ने पीलीकोठी स्थित कार्यालय पर जमकर हंगामा भी किया।  नगर निगम कर्मियों का आरोप है कि सील लगाने के बाद जबरन बेटी को घर में गया। निगम कर्मियों का कहना है कि सील से छेड़छाड़ करके या किसी और रास्ते से मकान में लड़की को घुसाया गया है। जानकारी मिलने पर लड़की को घर से बाहर निकाला गया। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।