कानपुर में बीजेपी का झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक को पीटा, कहा- मुसलमानों से मिलकर रहो वरना गर्दन काट देंगे

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक को उसके पड़ोसियों ने इसलिए पीट दिया। क्योंकि उसने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया था। इतना ही नहीं युवक को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है।

Share this Video

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक को उसके पड़ोसियों ने इसलिए पीट दिया। क्योंकि उसने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया था। इतना ही नहीं युवक को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। अब युवक ने पड़ोसियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह मामला किदवई नगर थाना के जूही लाल कालोनी का है। यहां रहने वाले शकील अहमद का आरोप है कि उसके पड़ोसियों ने उसकी इस बात के लिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने घर में बीजेपी का झंडा लगा दिया। शकील का कहना है कि वह साल 2013 से बीजेपी का समर्थक है और मोदी को प्रसंद करता है। इस बार विधानसभा चुनाव में उसने अपने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया, जबकि बाकी पूरे मोहल्ले ने कांग्रेस का झंडा लगाया था।

बीजेपी के झंडा लगाने पर पड़ोसी शहनवाज ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसने किदवई नगर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई। अपनी लिखित शिकायत में उसने बताया कि बीजेपी का झंडा लगाने के बाद से ही दबंग पड़ोसी उसे प्रताडित कर रहे हैं। पड़ोसी शहनवाज ने परिवार वालों और साथियों के संग उससे मारपीट की और बीजेपी का झंडा फेंक दिया। 

इसके साथ ही उसे हिदायत दी कि यहां रहना है तो यहां के मुसलमानों से मिलकर रहो नहीं तो आंख निकाल कर गर्दन काट देंगे। किदवई नगर थाना पुलिस ने शकील की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Video