पंजाब के कुएं से मिले 160 साल पुराने कंकाल किसके? रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने बताया सच

वीडियो डेस्क। पंजाब के अजनाला से निकले 160 साल पुराने मानव कंकाल गंगा घाटी के शहीदों के 2014 की शुरूआत में पंजाब के अजनाला कस्बे के एक पुराने कुंए से कई मानव कंकालों के अवशेष निकले। कुछ इतिहासकारों का मत है की ये कंकाल भारत पाकिस्तान के बटवारे के दौरान दंगों में मारे गए लोगो के है 

/ Updated: Apr 29 2022, 07:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पंजाब के अजनाला से निकले 160 साल पुराने मानव कंकाल गंगा घाटी के शहीदों के 2014 की शुरूआत में पंजाब के अजनाला कस्बे के एक पुराने कुंए से कई मानव कंकालों के अवशेष निकले। कुछ इतिहासकारों का मत है की ये कंकाल भारत पाकिस्तान के बटवारे के दौरान दंगों में मारे गए लोगो के है , जबकि विभिन्न स्रोतों के आधार पर प्रचलित धारणा है की ये कंकाल उन भारतीय सैनिकों के है , जिनकी हत्या 1857 स्वतंत्रता संग्राम के विद्रोह के दौरान अंग्रेजों ने कर दी थी। हालांकि वैज्ञानिक प्रमाणों की कमी के कारण इन सैनिकों की पहचान और भौगोलिक उत्पत्ति पर गहन बहस चल रही है। इस विषय की वास्तविकता पता करने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के एन्थ्रोपोलाजिस्ट डॉ जे यस . सेहरावत ने इन कंकालों का डीएनए और आइसोटोप अध्ययन , सीसीऍमबी हैदराबाद , बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट लखनऊ और काशी हिन्दू विश्विद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर किया।