75 वर्षीय बुजुर्ग दंपति का झगड़ा पहुंचा थाने, पुलिस ने मिठाई खिलाकर आपस में कराया समझौता, देखें वीडियो

गोंडा पुलिस के मुताबिक यह मामला कटराबाजार थाने के गाँव लोनियनपुरवा का है। बुजुर्ग का नाम शिवनाथ और उनकी पत्नी का नाम जनका देवी है। दोनों की उम्र लगभग 75 वर्ष है। आपसी झगड़े के चलते दोनों अलग-अलग रहते थे। इस बात की सूचना पुलिस को हुई तो उन्होंने दोनों को थाने बुलाया।

/ Updated: Apr 14 2022, 11:59 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोंडा: UP के गोंडा जिले के एक बुजुर्ग दम्पति की थाने में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते वीडियो वायरल हो रही है। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसके कारण कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। यह मामला थाने पहुँचा तो पुलिसकर्मियौं ने दोनों को समझा-बुझाकर गिले-शिकवे दूर करवाए। आखिरकार इस पूरे मामले का एक सुखद पटाक्षेप हुआ। मामला 11 अप्रैल (सोमवार) का है। इस वीडियो को UP पुलिस के स्टाफ सचिन कौशिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

गोंडा पुलिस के मुताबिक यह मामला कटराबाजार थाने के गाँव लोनियनपुरवा का है। बुजुर्ग का नाम शिवनाथ और उनकी पत्नी का नाम जनका देवी है। दोनों की उम्र लगभग 75 वर्ष है। आपसी झगड़े के चलते दोनों अलग-अलग रहते थे। इस बात की सूचना पुलिस को हुई तो उन्होंने दोनों को थाने बुलाया।

जब दोनों थाने आए तो उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा समझाया-बुझाया गया। कुछ समय के प्रयास के बाद दोनों में आपसी सहमति बन गई। फिर थाने पर मिठाई मँगाई गई और दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। बाद में दोनों ख़ुशी-ख़ुशी घर गए। पुलिस के इस कार्य की काफी तारीफ हो रही है।

गोंडा पुलिस के SP IPS संतोष मिश्रा द्वारा भी यह वीडियो शेयर किया है है। इस वीडियो पर वोकल फॉर लोकल नाम के हैंडल ने कहा, “पुलिस का चेहरा मानवीय होना चाहिए। फिर देखना जैसे सेना का लोग सम्मान करते हैं वैसे ही पुलिस का भी सम्मान लोग खुद करेंगे।”