अयोध्या में रामजन्मोत्सव की धूम... पहले सरयू में डुबकी फिर रामलाल के दर्शन, घर बैठे करें दर्शन

वीडियो डेस्क। चैत्र नवरात्र का आखिरी दिन और महानवमी की पूजा। साथ ही आज अयोध्या की पावन भूमि पर मनाया जा रहा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव। नवरात्र की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस मौके पर अयोध्या की अलग ही छटा देखने को मिल रही है। 

/ Updated: Apr 10 2022, 11:32 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। चैत्र नवरात्र का आखिरी दिन और महानवमी की पूजा। साथ ही आज अयोध्या की पावन भूमि पर मनाया जा रहा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव। नवरात्र की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस मौके पर अयोध्या की अलग ही छटा देखने को मिल रही है। लाखों श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। सरयू के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई। सुबह से भक्तों का सैलाब सरयू के घाटों पर देखने को मिला। श्रीराम के जन्मोत्सव के इस पावन पर्व पर अयोध्या में आज सूरज भी जल्दी उदय होने के लिए लालायित था। श्रीराम के जन्मोत्सव के लिए दूर दूर से श्रद्धालु यहां पधारे हैं। सुनिए क्या बोले श्रद्धालु