तंत्र मंत्र से पता किया पत्नी के गर्भ में बेटा है या बेटी, नहीं थी मनचाही संतान तो दी दर्दनाक मौत

वीडियो डेस्क। सहारनपुर के कुतुबशेर थानाक्षेत्र के 62 फुटा रोड पर स्थित एक मस्जिद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। जब उसने अपनी तंत्र क्रिया से पता किया कि उसकी पत्नी के पेट में बेटी है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। सहारनपुर के कुतुबशेर थानाक्षेत्र के 62 फुटा रोड पर स्थित एक मस्जिद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। जब उसने अपनी तंत्र क्रिया से पता किया कि उसकी पत्नी के पेट में बेटी है। जबकि इमाम बेटा चाहता था। इसलिए उसने 12 दिन पहले अपनी पत्नी को मस्जिद की छत से नीचे धक्का दे दिया और उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने रविवार को महिला का कब्र से शव निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। उस्मान ने बताया कि उसकी शादी हिना के साथ हुई थी। हिना उसके साथ रहती थी। हिमा आठ माह की गर्भवती थी। इमाम ने पूछताछ में बताया कि वह हिना से बेटा चाहता था, लेकिन उसके पेट में बेटी ही थी। जिसके बाद 12 मई को उसने हिना को मस्जिद में किसी बहाने से बुलाया और उसे मस्जिद की छत पर ले जाकर नीचे धक्का दे दिया। हिना सिर के बल नीचे गिरी और उसका पूरा सिर चोटिल हो गया। जिस कारण उसकी मस्जिद में ही मौत हो गई।

Related Video