Rare Photo: गांव की सड़क से देश की संसद तक... देखिए मुलायम सिंह यादव का सफर

22 नवंबर 1939 में उनका जन्म सैफई में हुआ था। राजनीति से पहले मुलायम सिंह यादव शिक्षक थे उनकी सैलरी मात्र 120 रुपये थी। अपने राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव 8 बार विधायक बने और 7 बार वह सांसद भी चुने गए।

Share this Video

वीडियो डेस्क। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वे गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती थे। जहां उनकी इलाज चल रहा था। मुलायम सिंह यादव को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी। जिनका इलाज चल रहा था। लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। मुलायम सिंह यादव 3 बार यूपी के सीएम रहे चुके हैं। 22 नवंबर 1939 में उनका जन्म सैफई में हुआ था। राजनीति से पहले वे शिक्षक थे उनकी सैलरी मात्र 120 रुपये थी। अपने राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव 8 बार विधायक बने और 7 बार वह सांसद भी चुने गए। वे देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं और वह लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद यानी की तीनों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। अपने राजनीतिक जीवन में वह एक बार विधान परिषद के सदस्य भी बने। 

Related Video