सहारनपुर में चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, चालक सहित 3 लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

 रात करीब 10 बजे सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रही सरकारी एंबुलेंस फ्लाईओवर चढ़ने के दौरान धू-धू कर जलने लगी। धुआं और लपटें उठती देख चालक और हेल्पर नीचे कूद पड़े। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो सीओ रामकरण मौके पर पहुंचे। दमकल ने आग पर काबू पाया।

Share this Video

सहारनपुर: देवबंद में शुक्रवार रात फ्लाईओवर पर सरकारी एंबुलेंस में आग लग गई। गनीमत रही की घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। चालक और हेल्पर ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहां से गुजर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हादसा देख रुक गए। जानकारी लेने के बाद आगे के लिए रवाना हो गए। रात करीब 10 बजे सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रही सरकारी एंबुलेंस फ्लाईओवर चढ़ने के दौरान धू-धू कर जलने लगी। धुआं और लपटें उठती देख चालक और हेल्पर नीचे कूद पड़े। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो सीओ रामकरण मौके पर पहुंचे। दमकल ने आग पर काबू पाया।

Related Video