Video: टिकैत ने फिर दी सरकार को धमकी, कहा- 26 जनवरी दूर नहीं है

टिकैत ने कहा कि किसानों ने एक साल बहुत झेला है। केंद्र सरकार अपना दिमाग ठीक करके एमएसपी पर गारंटी कानून बना दे। वरना, 26 जनवरी दूर नहीं है। 26 जनवरी भी यहीं है। देश का 4 लाख ट्रैक्टर भी यहीं है। देश का किसान भी यहीं है। अपना दिमाग ठीक करके बात कर ले। राकेश टिकैत ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यह बयान देकर एक बार फिर किसानों के मुद्दे को गरमा दिया है।

/ Updated: Nov 30 2021, 01:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh tikait) ने एक बार फिर केंद्र सरकार को धमकी देते हुए हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर अपना दिमाग ठीक करना चाहिए। केंद्र सरकार के एमएसपी पर कानून न बनाने की स्थिति में उन्होंने 26 जनवरी 2020 वाली घटना को दोहराए जाने की भी चेतावनी दे डाली।

राकेश टिकैत अब तक 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा से खुद और किसान आंदोलन को अलग कर रहे थे। लाल किले पर जिस प्रकार से उपद्रव हुआ, उससे किसान आंदोलनकारियों ने खुद को अलग रखा था। अब राकेश टिकैत ने उसका उदाहरण देते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दे दी है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में तीनों कृषि कानूनों को समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके बाद भी किसान नेताओं ने आंदोलन को समाप्त न करने की बात कही। अब बीकेयू प्रवक्ता ने एक बार फिर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दे दी है।

एक साल किसानों ने बहुत झेला