अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण का प्रेजेंटेशन भी देखा

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर है। शुक्रवार को वो विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर प्रजेंटेशन भी देखा। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी वहां मौजूद रहें। 

Share this Video

अयोध्या: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर प्रजेंटेशन भी देखा। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी वहां मौजूद रहें। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रेलवे स्टेशन, राममंदिर और हनुमानगढ़ी में भव्य सजावट की गई है। 

उपराष्ट्रपति ने अयोध्या पहुंचने के बाद वेंकैया नायडू ने रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण प्रजेंटेशन के माध्यम से मंदिर निर्माण की प्रगति को देखा। इसके बाद उन्होंने हर एक पक्ष को गौर से देखा। आपको बता दें वेंकैया नायडू तीन दिन की उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति अयोध्या में श्री राम के दर्शन के बाद विशेष ट्रेन से वाराणसी जाएंगे। रेल को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने डेढ़ घंटे तक चारबाग रेल आरक्षण केंद्र को बंद रखेगा। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने आने वाली आठ ट्रेनों का प्लेटफार्म में भी बदलाव किए है।

Related Video