हरदोई में खेत गई महिला को दबंगों ने बनाया निशाना, लाठी-डंडे और चाकू से किया घायल

यूपी के हरदोई में खेत गई महिला पर दबंगों ने हमला किया है। लाठी-डंडे और चाकू से महिला पर किए गए हमले के बाद वह घायल हो गई। महिला के बेटे और बेटी भी इस दौरान घायल हो गए हैं। 

/ Updated: Dec 31 2022, 02:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हरदोई: खेत पर गई महिला को दबंग ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला खेत पर जानवरों के पास गई थी। इसी दौरान पीछे से आए दबंग ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंग ने उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे महिला, उसकी बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 

बताते चलें कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली में रामदेवी अपने खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव का ही रविंद्र पीछे से पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। जब रामदेवी ने इसका विरोध किया तो उसने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आक्रोशित रविंद्र ने धारदार हथियार से वार कर दिया। बचाव में पहुंची उसकी पुत्री सुनैना व उसके बेटे ने शोरगुल किया तो उसने चाकू से वार कर दिया। जिससे रामदेवी और उसका बेटा और बेटी सुनैना घायल हो गई। शोरगुल सुनकर मौके पर आए एक युवक को देखकर दबंग भाग गया। गंभीर घायल रामदेवी, बेटा और उसकी बेटी सुनैना को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुनैना और उसके बेटे को डिस्चार्ज कर दिया। जबकि रामदेवी का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। टड़ियावां थाना प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले में दबिश दी जा रही है, मेडिकल के आधार पर धाराएं तरमीम की जाएगी। जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।