10 साल की बच्ची को बना दिया देवी, पूजा कर रहे लोगों का दावा- पूरी हो रही मनोकामना

ताजनगरी आगरा में नवरात्रि पर एक मासूम बच्ची पर देवी मां का साया मान लोग उसकी पूजा कर रह हैं। आवास विकास सेक्टर 6 के रहने वाले घनश्याम हेमलानी की 10 साल की बेटी हर्षिता है। शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही बच्ची ने अपने अंदर देवी माता के आने का दावा किया।

/ Updated: Oct 04 2019, 04:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

आगरा (Uttar Pradesh). ताजनगरी आगरा में नवरात्रि पर एक मासूम बच्ची पर देवी मां का साया मान लोग उसकी पूजा कर रह हैं। आवास विकास सेक्टर 6 के रहने वाले घनश्याम हेमलानी की 10 साल की बेटी हर्षिता है। शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही बच्ची ने अपने अंदर देवी माता के आने का दावा किया। फिर क्या था, खबर आग की तरह फैली और बच्ची के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बच्ची के माता पिता से देवी मां का चमत्कार मान खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि बच्ची के आशीर्वाद से उनकी समस्याएं हल हो जा रही हैं। वरिष्ठ मनोचिकित्सक के सी गुरनानी का कहना है कि कभी कभी किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोचने पर ऐसा हो जाता है। लोग इसे आस्था के चलते सीधे भगवान से जोड़ देते हैं। हालांकि, अभी तक विज्ञान में इसे कोई चमत्कार नहीं माना गया है।