गाय के गोबर का योगी सरकार करेगी खास उपयोग, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताई पूरी प्लानिंग

योगी सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि गोबर से सीएनजी बनाने का प्रोजेक्ट गुजरात में चलाया जा रहा है। वहां उसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। हाल ही में वह गुजरात गए थे और गोबर से सीएनजी बनाने के प्रोजेक्ट को देखा। इसे यूपी में लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत वह अपने गृह जनपद बरेली से करेंगे।

Share this Video

बरेली: योगी सरकार गाय के गोबर को भी बेकार नहीं जाने देगी। इससे वह सीएनजी बनाएगी। यह योजना सरकार के पशुधन विभाग ने बनाई है। इसके लिए किसानों से डेढ़ रुपए किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा। इससे किसानों को गोबर से आमदनी होगी।

योगी सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि गोबर से सीएनजी बनाने का प्रोजेक्ट गुजरात में चलाया जा रहा है। वहां उसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। हाल ही में वह गुजरात गए थे और गोबर से सीएनजी बनाने के प्रोजेक्ट को देखा। इसे यूपी में लागू किया जाएगा। इसकी शुरुआत वह अपने गृह जनपद बरेली से करेंगे। फिलहाल बरेली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे लागू करके गोबर से सीएनजी बनाई जाएगी। इसके लिए किसानों से डेढ़ रुपए किलो ग्राम की दर से गोबर खरीदा जाएगा। पशुधन मंत्री ने बताया कि गोबर बेचकर किसानों को जब आय होगी तो वे गोवंशीय पशुओं को आवारा नहीं छोड़ेंगे। इससे आवारा पशुओं की समस्या भी दूर हो जाएगी।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पशुओं को भूसे की कमी न हो, इसके लिए हर जिले में भूसा बैंक बनाया गया है। इसके साथ ही गोचर भूमियों को राजस्व विभाग से खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन जमीनों का उपयोग गो अभ्यारण्य के तौर पर किया जाएगा।

Related Video