बॉलीवुड गानों के साथ मंत्र पढ़ते हैं 'मॉडर्न पंडितजी', नचाते हुए लगवाते हैं फेरे

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखे पंडितजी वायरल हो रहे हैं। इन्हें सब मॉडर्न पंडित भी बुला रहे हैं। 

Share this Video

हटके डेस्क: आपने आजतक कई शादियां देखी होगी। हिन्दू रिवाज में शादियां तो पूरी रात चलती हैं। मन्त्रों के बीच दो लोग हमेशा के लिए आपस में एक हो जाते हैं। शादियों में पंडित की काफी बड़ी भूमिका होती है। इन्हीं के पढ़े मन्त्रों से दो लोग सात जन्मों के लिए एक हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखे पंडितजी वायरल हो रहे हैं। इन्हें सब मॉडर्न पंडित भी बुला रहे हैं। दरअसल, इनका शादी में मंत्र पढ़ने का अनोखा तरीका है। ये बॉलीवुड गानों के साथ ही मंत्र पढ़ते हैं। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। 

Related Video